चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। जहां आखिरी दिन भी विधानसभा में हंगामा देखने को मिला। दरअसल, पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को सदन में प्रवेश नहीं देने के आरोप पर विवाद हो गया। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि उसके विधायकों को सेशन में शामिल होने से रोका जा रहा है। इस पर स्पीकर ने विधानसभा सचिव को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।भाजपा नेता रवनीत बिट्टू विधानसभा के बाहर बोतल लेकर पहुंचे।
स्पीकर ने बसपा विधायक नछत्तर पाल से भी पूछा कि क्या उन्हें सदन के अंदर आने से रोका गया है। इस पर नछत्तर पाल ने जवाब दिया कि वह समय के पाबंद हैं। इसके बाद स्पीकर ने स्पष्ट किया कि किसी भी माननीय सदस्य को सदन में आने से नहीं रोका जाएगा, बशर्ते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हुई हो। कांग्रेस के विधायक गलों में काले पटके पहनकर आ रहे थे। इन विधायकों में सुखपाल सिंह खैहरा भी शामिल थे। हालांकि वह भी उनके साथ थे।
आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि विधानसभा में करतारपुर कॉरिडोर के मामले पर चर्चा होनी है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार न तो खुद सवाल उठाती है और न ही विपक्ष को सवाल लगाने देती है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से कहा कि मुख्यमंत्री की आंखों में आंखें डालकर सदन के अंदर आकर बात करें। वहीं, मीउिया ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने भी प्रदर्शन किया। इसके सिवाए उन्होंने किया भी क्या है।