Panchkula'Work from Home' के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, आरोपी...

‘Work from Home’ के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से मिला रिमांड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर महिला से 11 लाख से अधिक रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पंचकूला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कमीशन लेकर अपनी फर्म का बैंक खाता साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए उपलब्ध करवाया था। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले आरोपी को गिरफ्तार कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अब ठगी की रकम के लेन-देन और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है।

थाना साइबर क्राइम सेक्टर-20 पंचकूला में पंचकूला निवासी युवती की शिकायत पर 17 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 13 जनवरी 2026 को व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। उसने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया और निवेश संबंधी टिप्स भेजकर महिला का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसे एक ऐप डाउनलोड करवाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी अपलोड करने के लिए कहा गया।

आरोपियों के बताए अनुसार महिला ने मार्च 2026 में विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। ऐप पर निवेश के साथ मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई देने लगा और कुछ समय बाद कुल राशि 52 लाख रुपये से अधिक प्रदर्शित होने लगी। जब महिला ने पैसे निकालने चाहे, तो आरोपियों ने टैक्स और सिक्योरिटी के नाम पर 5,97,865 रुपये अतिरिक्त जमा करवाने को कहा। रकम जमा न करने पर पूरी राशि जब्त करने की धमकी दी गई। महिला ने 13 अप्रैल 2026 को बताए गए खाते में यह रकम भी ट्रांसफर कर दी, लेकिन इसके बाद ऐप ने काम करना बंद कर दिया। पैसे वापस न मिलने और दोबारा रकम जमा करवाने की मांग होने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। शिकायत के अनुसार इस तरह उससे कुल 11,40,865 रुपये ठग लिए गए।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस ने तथ्यों के आधार पर मामलें की जांच शुरु की। जांच के दौरान संबंधित खाता मोहाली स्थित एक फर्म से जुड़ा मिला। इसके बाद फर्म के मालिक गुरविन्द्र सिंह निवासी जिला अंबाला, हाल निवासी मोहाली को पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कमीशन के बदले अपनी फर्म का बैंक खाता साथियों को उपलब्ध करवाया था, ताकि साइबर ठगी की रकम उसमें प्राप्त की जा सके। अब हम अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच में विभिन्न राज्यों से जुड़े संभावित ठिकानों की पड़ताल की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ के दौरान ठगी की रकम के लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जाएगा।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में कम समय में भारी मुनाफे के दावों पर भरोसा न करें। अनजान व्यक्तियों के भेजे लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचें तथा पैन कार्ड, बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड और डिजिटल हस्ताक्षर किसी के साथ साझा न करें। निवेश की रकम निकालने के लिए अतिरिक्त टैक्स या सिक्योरिटी फीस मांगे जाने पर पहले सत्यापन करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी...

ऊना से लापता महिला के मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

महिला पुलिस थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई,...

ऊना में 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहे कदम: मुकेश अग्निहोत्री

खड्ड में 5.79 करोड़ से विद्युत उपकेंद्र के उन्नयन का शिलान्यास, 14 पंचायतों के 15 हजार लोगों को मिलेगी...

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम अर्शिया और मृदु शर्मा रहीं मुख्य अतिथि ऊना: महिलाओं के सम्मान,...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 26...

रायजादा रिसोर्ट में करवा चौथ सम्मान समारोह की धूम, महिलाओं ने मेहंदी लगाकर और डीजे की धुनों पर नाचकर मनाया उत्सव

पूर्व विधायक की पत्नी अंजना रायज़ादा ने किया आयोजन, महिलाओं को वितरित किया सुहाग का सामान ऊना: करवा चौथ के...