Unaऊना से लापता महिला के मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी बिहार से...

ऊना से लापता महिला के मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महिला पुलिस थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, बक्सर से पकड़ा गया आरोपी

ऊना: जिला पुलिस ऊना ने महिला के लापता होने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों की मदद से जांच को आगे बढ़ाते हुए 24 अक्टूबर 2026 को आरोपी को बक्सर, बिहार से गिरफ्तार किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को बिहार मूल के एक व्यक्ति, जो वर्तमान में घालूवाल में रह रहा है, ने महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बहन 9 मार्च 2026 से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर जिला पुलिस ऊना ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस थाना की प्रभारी निरीक्षक सुमन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल के साथ संयुक्त रूप से तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी राम करण कुमार उर्फ करण पुत्र हरे राम बिंद, निवासी सलहा बिन टोली, वार्ड नंबर 13, डाकघर बरारी, तहसील शम्भो अखकुरहा, जिला बेगूसराय, बिहार को बक्सर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी से पहले सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें। पुलिस ने लोगों से जांच में सहयोग करने और किसी भी अपुष्ट जानकारी अथवा अफवाह को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचने का आग्रह किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी...

Haryana में पकड़ा गया यूपी का शातिर वाहन चोर

पंचकूलाः चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों...

ऊना में 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहे कदम: मुकेश अग्निहोत्री

खड्ड में 5.79 करोड़ से विद्युत उपकेंद्र के उन्नयन का शिलान्यास, 14 पंचायतों के 15 हजार लोगों को मिलेगी...

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम अर्शिया और मृदु शर्मा रहीं मुख्य अतिथि ऊना: महिलाओं के सम्मान,...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 26...

रायजादा रिसोर्ट में करवा चौथ सम्मान समारोह की धूम, महिलाओं ने मेहंदी लगाकर और डीजे की धुनों पर नाचकर मनाया उत्सव

पूर्व विधायक की पत्नी अंजना रायज़ादा ने किया आयोजन, महिलाओं को वितरित किया सुहाग का सामान ऊना: करवा चौथ के...