LudhianaPunjab News: गुरुद्वारे में गोलक लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

Punjab News: गुरुद्वारे में गोलक लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के गांव मोरकरीमा में गुरुद्वारा साहिब को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर गुरुद्वारा साहिब से गोलक लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोरों द्वारा सारी वारदात कैद हो गई। दरअसल, गांव मोरकरीमा में सोमवार देर रात 2 नकाबपोश चोर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए। चोरों ने चेहरे छिपाए हुए थे। एक चोर के कंधे पर बैग लटकाया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे दो नकाबपोश चोर गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल हुए। कैमरे में कैद हुए चोर पहले एक चोर गुरूद्वारा साहिब के अंदर दाखिल होता है और गोलक उठाने की कोशिश करता है। जब वह गोलक अकेले नही उठा सका तो दूसरा साथी आकर गोलक उठा कर बाहर ले आए। इसके बाद गोलक को एक्टिवा पर रखकर मौके से फरार हो गए।

घटना का पता चलने पर गुरुद्वारा कमेटी ने मुल्लांपुर दाखा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना दाखा के एसएचओ निर्मलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एक्टिवा जिन रास्तों से निकली है पुलिस उसे भी ट्रेस कर रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2 नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद, एक माह में 5वीं कार्रवाई, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी में...

Jalandhar News: गन्ने के 5 खेतों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर के सांग ढेसियां गांव में उस...

गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के दफ्तर के पास लगी आग, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के रायसीना हिल पर स्थित ऐतिहासिक...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला हजारों रुपये जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: 2 नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद, एक माह में 5वीं कार्रवाई, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घटना...

Jalandhar News: गन्ने के 5 खेतों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर के सांग ढेसियां गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ने के 5 खेतों में...

गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के दफ्तर के पास लगी आग, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के रायसीना हिल पर स्थित ऐतिहासिक सरकारी इमारत 'नॉर्थ ब्लॉक' में आग लग गई। आग लगने...

Punjab News: शक्ति की मौत के बाद परिवार ने किए खुलासे, आरोपियों ने शरीर से अलग किए थे दोनों हाथ, देखें वीडियो

लुधियानाः डाबा थाना इलाके की गली नंबर 4 लुहारा कॉलोनी में शनिवार को बदमाशों ने घर में घुसकर 40...