JalandharJalandhar News: गन्ने के 5 खेतों में लगी आग, लाखों का हुआ...

Jalandhar News: गन्ने के 5 खेतों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर के सांग ढेसियां गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ने के 5 खेतों में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान का लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सांग ढेसियांगांव के निवासी अमरजीत सिंह ने कहा कि उन्हें एक राहगीर ने सूचित किया कि उनके गन्ने के खेत में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद वह तुरंत खेतों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि आग उनके गन्ने के 5 खेतों में फैल गई थी। उन्होंने कहा कि गांव वासियों और अन्य लोगों के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

किसान के अनुसार किसी ने दमकल विभाग को घटना की सूचना नहीं दी गई। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसान के अनुसार 1.25 लाख रुपए का एक खेत है। ऐसे में लगभग 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से फसलों के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 27 और 28 को गुजरात के सूरत और गांधीनगर का करेंगे दौरा

चंडीगढ़। हरियाणा में निवेश को आकृषित करने, औद्योगिक सहयोग...

Jalandhar News: Travel Agent से रंगदारी वसूलने के मामले में सम्राट पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 6 के अधीन आते बस स्टैंड चौकी...

Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र में CBI की दबिश

फतेहगढ़ साहिबः खमानो में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने...

हरियाणा का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 27 और 28 को गुजरात के सूरत और गांधीनगर का करेंगे दौरा

चंडीगढ़। हरियाणा में निवेश को आकृषित करने, औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने और प्रदेश में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों से...

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : मुख्यमंत्री नायब सिंह

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से संसार...

Jalandhar News: Travel Agent से रंगदारी वसूलने के मामले में सम्राट पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 6 के अधीन आते बस स्टैंड चौकी की पुलिस द्वारा ट्रैवल एजेंट की शिकायत पर प्रवीण कजला...

राम कुमार ने कांग्रेस नेताओं को बताया दुर्योधन,पूर्व विधायक रायजादा की भाषा को लेकर तीखे शब्द कहे

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की भाषा...