Nationalमानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषमुक्त कर दिया। यह मामला 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा था।

एक अधिवक्ता के अनुसार स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते राहुल गांधी को इस मामले में दोषमुक्त कर दिया।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने संबंधित कानूनी प्रावधान का हवाला देते दलील दी कि राहुल गांधी ने कथित बयान सद्भावना में दिया था और उनका उद्देश्य किसी की मानहानि करना नहीं था। अदालत ने मामले में फैसला सुनाते उन्हें दोषमुक्त कर दिया। राहुल गांधी सोमवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे। वहां से वह सड़क मार्ग से सुलतानपुर के लिए रवाना हुए। रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय पार्टी नेता जुटे थे।

सुलतानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनके काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, काफिले में आगे चल रही एक निजी गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे के वाहन आपस में भिड़ गए। हालांकि, घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई और राहुल गांधी सुरक्षित सुलतानपुर अदालत पहुंच गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में नकदी बरामद, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: गुरुद्वारे में गोलक लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गांव मोरकरीमा में गुरुद्वारा साहिब को...

Punjab News: कार और ई-रिक्शा टक्कर पर चले ईंट-पत्थर, 500 मीटर तक बोनट पर घसीटा युवक, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हरगोबिंद नगर में क्रेटा कार और ई-रिक्शा टक्कर को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, मामूली टक्कर...

Punjab News: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर सेहत मंत्री ने दी बधाई, विकास कार्यों का किया ऐलान, देखें वीडियो

मंडौरः देश भर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जन्म दिवस आज अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ...

Punjab News: घर में बने टिंबर स्टोर में लगी आग, परिजनों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

लुधियानाः समराला चौंक के पास आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल, चंडीगढ़ रोड पर वर्मा टिंबर स्टोर...

दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में नकदी बरामद, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...