ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और तार्किक चिंतन को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी ज्ञान क्षमता और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
स्ट्रॉबेरी समूह में ‘ट्यूलिप’ टीम ने प्रथम, ‘जैस्मिन’ टीम ने द्वितीय तथा ‘डेज़ी’ टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में रूहानी राजपूत, निवांश सिप्पी, नित्यम जोशी, रियांश ठाकुर, वियान चौधरी और मन्नत कुमावत शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर अनुभव सिंह, इवान संगत, अधिराज रायजादा, कृषव एस. राणा, दिव्यम चौधरी, अभिधा रावल और शानवी शर्मा की टीम रही। तृतीय स्थान बबनीत कौर, शिवाय कौशल, जसलीन कौर, सिया राणा, दृष्टि शर्मा और आदित शर्मा की टीम ने प्राप्त किया।
एप्पल समूह में ‘यंग साइंटिस्ट’ टीम प्रथम, ‘द ब्रेन बॉक्सेस’ टीम द्वितीय तथा ‘फ्यूचर एक्सप्लोरर्स’ टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में विष्णुयश, गीतांशी शर्मा, जयांशु मेहरा, सक्षम शर्मा, मनकीरत अटवाल और आधव जसवाल शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर निथ्या धीमान, रियांश धीमान, नविका चौधरी, क्यान कौशल, नैरिती शर्मा और हर्षित शर्मा की टीम रही। तृतीय स्थान मानविक शर्मा, पार्थ शर्मा, शिवांगी मेहरा, कृषा पुरी, सुभ्रजीत सेठी और शौर्य कौंडल की टीम ने प्राप्त किया।
ऑरेंज समूह में ‘ईको एक्सप्लोरर्स’ टीम ने प्रथम, ‘द बंडर सेल्स’ टीम ने द्वितीय तथा ‘यंग आइंस्टाइन्स’ टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में रेयांश भारद्वाज, मालती, मन्नत परमार, देवांशी सांभर और कनिष्का शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर रचित शर्मा, शिवांश कुमार, अनीश राणा, दृति शर्मा, अवनी ठाकुर और वेनिका चौधरी की टीम रही। तृतीय स्थान प्रिशा चौहान, ईशान पटियाल, हारविका, आरिव, स्वास्तिक पटियाल और दिविशा पराशर की टीम ने प्राप्त किया।
मैंगो समूह में ‘द साइंस स्क्वाड’ टीम प्रथम, ‘द क्वांटम क्विज़ेज़’ टीम द्वितीय तथा ‘द लैब लीजेंड्स’ टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में श्लोक शर्मा, विहाना राणा, अलंकृता, पीहू शर्मा और धृति शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर अनिका, शिवांश वशिष्ट, विहान, यशिका राजपूत और हरगुनप्रीत सिंह की टीम रही। तृतीय स्थान तृषा राणा, इशिका राणा, सानिया चौधरी, प्रांशी शर्मा और समर्थ्य की टीम ने प्राप्त किया।
मेलन समूह में टीम बी ने प्रथम, टीम ई ने द्वितीय तथा टीम ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में दिव्यम शर्मा, माधव भारद्वाज, धैर्य शर्मा, हर्षित परमार, अनन्या ठाकुर और श्रेया सैनी शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर तमन्ना साहू, कनिका, अभिनव चंदेल, जयेश पाहवा, अरिहंत ठाकुर और आरव चौवाटिया की टीम रही। तृतीय स्थान वामन शर्मा, ए. प्रेमा साईं, कनन ठाकुर, वैभव नाग, ईशान्वी और पलक चौधरी की टीम ने प्राप्त किया।
विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ ज्ञान, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करती हैं। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि यह क्विज़ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सराहनीय प्रयास है।