Himachal GovtCM Sukhu ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया...

CM Sukhu ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया। ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में इन गतिविधियों के विस्तार से पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्राप्त होंगे। इसके साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और वॉटर स्पोर्ट्स इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पर्यटन क्षेत्र से लाखों परिवारों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं, वहीं इससे राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इससे पहले बिलासपुर में भी इस प्रकार की गतिविधियां शुरू कर चुकी है। सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच आज धरातल पर साकार हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन गतिविधियों के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

5 से 6 दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

नोएडाः सेक्टर 125 में कैफे में भीषण आग लगने...

Punjab News: Toll Plaza पर बैरियर तोड़कर कर्मचारी को बोनट पर घसीटता ले गया चालक, देखें CCTV

पटियालाः जिले के धरेड़ी जट्टा टोल प्लाजा पर आज...

पलक झपकते सड़क गई सड़क, पड़ा 15 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा, देखें वीडियो

आगरा: शहर में एक बार फिर अचानक से सड़क धंसने की घटना सामने आई है। शहर के प्रमुख पालीवाल...

मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता...

5 से 6 दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

नोएडाः सेक्टर 125 में कैफे में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि...

Jalandhar News: दुकान में टक्कर मारकर चालक फरार, दपंति ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: संजय गांधी नगर रोड पर नशे में धुत अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे स्थित चाय-कोल्ड ड्रिंक...