Unaप्राकृतिक खेती व कृषि विविधीकरण के प्रति जागरूक हो रहे ऊना के...

प्राकृतिक खेती व कृषि विविधीकरण के प्रति जागरूक हो रहे ऊना के विद्यार्थी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत त्यूडी और बदोली स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना: हिमाचल प्रदेश सरकार और जायका (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) के सहयोग से संचालित हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत ऊना ज़िला के पाँच चयनित विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती व कृषि विविधीकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्यूडी और बदोली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें कुल 79 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

खंड परियोजना प्रबंधक ऊना अश्वनी कुमार ने जानकारी दी कि कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती, मशरूम उत्पादन, जलवायु अनुकूल कृषि, वर्मी कंपोस्ट, पोषण वाटिका तथा कृषि में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के साथ साथ वर्मी कम्पोस्ट और पोषण वाटिका की स्थापना विषयों बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट कार्यालय ऊना के तत्वावधान में आयोजित इस परियोजना का संचालन सेंटर फॉर टेक्नॉलजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप जगदीशपुर अमेठी(उत्तर प्रदेश) संस्था द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सात दिवसीय जागरूकता अभियान के माध्यम से प्राकृतिक खेती के महत्व और रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही त्यूडी विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंदर कुमार और बदोली विद्यालय के उपप्रधानाचार्य लक्ष्मण ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर त्यूडी विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंदर कुमार और बदोली विद्यालय के उपप्रधानाचार्य लक्ष्मण, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सीटीईटी अधिकारी सलोनी राणा और कृषि विशेषज्ञ मनीषा सहित एनी मजूर रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बढ़ते विवाद के बीच उत्तराखंड के CM ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, जानें क्या हुईं बातें

उत्तराखंड: मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड...

Punjab News: ड्रग विभाग ने बंद पड़े मेडिकल स्टोर किया सील, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद जिला...

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को सुनियोजित तरीके से कमजोर किया गया: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा...

14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

बढ़ते विवाद के बीच उत्तराखंड के CM ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, जानें क्या हुईं बातें

उत्तराखंड: मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड के कुंजापुरी में हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा...

Punjab News: ड्रग विभाग ने बंद पड़े मेडिकल स्टोर किया सील, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने नशीले पदार्थों के कारोबार और कथित तौर पर...

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पंजाब विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्रों...

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को सुनियोजित तरीके से कमजोर किया गया: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री और...