लुधियाना: शहर के सिविल लाइन में स्थित पुलिस लाइन मे एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 20 साल की मुस्कान कपूर के रूप में हुई है। जो गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स मे पढ़ती थी।
मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान पिछले कुछ दोनों से बीमार चल रही थी। मृतका के पिता किशोरी लाल पुलिस लाइन में तैनात हैं। परिवार पुलिस लाइन क्वॉटर की तीसरी मंजिल पर रहता है। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मुस्कान की माँ बाहर थी और जब उसने फ़ोन किया, तो किसी नहीं उठाया।
जिसके बाद मृतका की मां ने अपने पति को फोन कर घर जाकर खाना खाने और मुस्कान के फोन न उठाने का बताया। किशोरी लाल ने घर आकर देखा, तो उसकं का शव पंखे से लटका हुआ था।पिता के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए।
किशोरी लाल की चार बेटियां है। परिवार ने इस मामले मे कोई भी कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। फिलहाल मुसकान के आत्महत्या करने की कोई वजह या सुसाइड नोट सामने नहीं आया है।
