AdvertisementPunjab Government
Punjab Govt30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने...

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान राजस्व हलका चाऊके, तहसील मौड़, जिला बठिंडा के पटवारी मनिंदर सिंह के निजी सहायक प्रितपाल सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला बरनाला के गांव ठीकरीवाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर वर्ष 2002 में गांव चाऊके में जमीन खरीदी थी। हाल ही में शिकायतकर्ता ने पाया कि राजस्व रिकॉर्ड में अभी भी उनके नाम के बजाय जमीन के पिछले विक्रेता का नाम दर्ज है। इस त्रुटि को ठीक करवाने के लिए शिकायतकर्ता ने संबंधित पटवारी मनिंदर सिंह, राजस्व हलका चाऊके से संपर्क किया। पटवारी ने उसे अपने निजी सहायक प्रितपाल सिंह से संपर्क करने के लिए कहा। इसके बाद प्रितपाल ने राजस्व रिकॉर्ड में उक्त संशोधन करवाने के बदले 1,50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जब शिकायतकर्ता दोबारा पटवारी के कार्यालय गया, तो आरोपी प्रितपाल सिंह उसे कार्यालय की इमारत के पीछे ले गया और पटवारी मनिंदर सिंह से फोन पर उसकी बात करवाई। इस बातचीत के दौरान पटवारी 1,40,000 रुपये रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया। इसके बाद आरोपी प्रितपाल सिंह ने मौके पर शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए और उसे अगली किस्त 22 अक्टूबर, 2026 को देने के लिए कहा। अवैध रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पटवारी के निजी सहायक आरोपी प्रितपाल सिंह को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मां-बेटे के Murder Case मे बहू गिरफ्तार,देखें वीडियो

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर: त्योहारों...

Punjab News: मां-बेटे के Murder Case मे बहू गिरफ्तार,देखें वीडियो

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राम नगर कॉलोनी की गली नंबर 4 में...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़ के आकाश नगर डाढ़ी भोला पीर स्थान में बालक दशहरा...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर...