ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड में 20 पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट के पद भरे जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी मानकों के अनुरूप वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
