AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के बस्ती थाना में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा सोशल मीडिया पर चेट के जरिए मिलने की बात की गई। इस दौरान युवकों द्वारा नौजवान के घर पर आकर हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हथियारों से लैस होकर नौजवानों द्वारा घेर लिया गया। जिसके बाद नौजवान इलाके में घूमते हुए दिखाई दिए।

वहीं एक ऑडियो भी जारी है, जिसमें दोनों नौजवान बात कर रहे है और एक नौजवान द्वारा दूसरे नौजवान को गालियां निकालते हुए धमकियां दी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए सुनील ने कहा कि उसका नौजवान के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था और उसके द्वारा जोधेवाल थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। सुनील के अनुसार कुछ लोगों ने विवाद को लेकर समझौता करवा दिया था। जिसके बाद उक्त नौजवानों द्वारा घर में आकर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। घटना के दौरान नौजवान हथियारों से लैस होकर आए थे। घटना के दौरान अगर वह घर पर होता तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया जाता।

पीड़ित ने आरोप लगाए है कि अगर उसे या परिवार को कुछ होता है तो उक्त नौजवान घटना के जिम्मेदार होंगे। पीड़ित ने कहा कि उक्त नौजवान हथियारों से लैस होकर घूमते है और उसकी तस्वीर भी उसके पास है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पुलिस को शिकायत देने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं आईओ सुखदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने एफआईआर 185 की घटना को लेकर कहा कि दोषियों के घरों में दबिश दी गई, लेकिन दोषी घर से फरार चल रहे है। पुलिस कर्मी ने कहा कि वह 3 से 4 बार दोषियों के घरों में दबिश दे चुके, लेकिन अभी तक दोषी फरार चल रहे है, जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर (ens):...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार...

मजारा में दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति से 1620 रुपये बरामद

ऊना: जिला ऊना में जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर (ens): त्योहारों के सीजन के मद्देनजर फ़ूड सेफ्टी विभाग ने एक...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार की टक्कर से व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को दी...