पठानकोटः जिले के ओल्ड शाहपुर रोड पर चौक में पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल और स्कूटी की मामूली-सी टक्कर को लेकर दोनो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते मामूली बहस ने खूंखार लड़ाई का रूप धारण कर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के नौजवानों द्वारा जमकर दातर और ईट पत्थरों से हमला किया गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल इस लड़ाई का वीडियो पठानकोट में वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और इस मामले की जांच कर रही है लेकिन कैमरे के आगे कुछ भी कहने से कतरा रही है। इस बारे में बात करते हुए जख्मी हुए लोगों ने कहा कि कुछ साल पहले उनके स्विमिंग पूल में हुई लड़ाई के बाद दूसरे गुट ने अपने मन में इस बात को लेकर रंजिश रखी।
इसी पुरानी रंजिश के चलते बीती रात मामूली-सी टक्कर के बाद लड़ाई इतना भयंकर रूप ले गई। जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। फिलहाल अभी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है, लेकिन कैमरे के आगे कुछ भी कहने से कतरा रही है।
