लुधियानाः जिले में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ ‘भोला’ को विधानसभा से बड़ा झटका लगाहै। मिली जानकारी के अनुसार दलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ ‘भोला’ की सदस्यता विधानसभा में रद्द कर दी गई है। इसका पत्र भी सामने आया है। जारी किए गए पत्र में लिखा है कि संख्या नंबर 52-LA-2026/40. पंजाब विधानसभा की कार्य-प्रक्रिया और कामकाज के संचालन संबंधी नियमों के नियम 183 के अंतर्गत, विधायक विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल की पंजाब विधानसभा की विशेषाधिकार समिति (कमेटी ऑफ प्रिविलेजेस) के सदस्य के रूप में सदस्यता, वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए, 16.10.2026 से समाप्त कर दी गई है।

