AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे की मौत पर दोस्त...

Punjab News: पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे की मौत पर दोस्त ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में सेमेट्री रोड स्थित मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहुल को दो गोलियां लगीं जिसके बाद गंभीर हालत में उसे डीएमसी (DMC) अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना को लेकर अखिल जोशी ने खुलासा किया। दरअसल, सोशल मीडिया पर लाइव होकर अखिल ने कहाकि बीती रात उसका जन्मदिन था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस दौरान बर्थडे पार्टी पर कुछ दोस्त घर पर डिनर करने के लिए आए हुए थे। जिसमें गगन, राहुल, परमिंदर सहित अन्य साथी मौजूद थे। इस दौरान सभी बैठकर डिनर कर रहे थे, तभी अचानक आवाज आई। जिसके बाद उन्होंने देखा राहुल बैठे-बैठे गिर गया। इस दौरान जब उसने राहुल के साथ खड़े गगन से पूछा तो उसने कहा कि वह अपनी रिवाल्वर टेबल पर रख रहा था। ऐसे में उसे भी नहीं पता चला कि कैसे गोली चल गई और राहुल को लग गई।

जिसके बाद वह गगन, परमिंदर के साथ मिलकर राहुल को उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल लेकर गया। जहां राहुल को अस्पताल में भर्ती करवाया और परिवार को सूचना दी। घटना के दौरान वह राहुल के परिवार के साथ सुबह 5 बजे तक मौजूद रहे। इस दौरान परिवार को घटना के बारे में अवगत करवाया। अखिल ने कहा कि तभी उसने किसी से सुना कि हमें भी वैसे ही मारा जाएगा। जिसके बाद वह घबरा गए और तुरंत अस्पताल से घबराकर भाग गए। अखिल ने कहा कि वह परिवार के साथ खड़े है और वह डरने के कारण वहां से चले गए। लेकिन वह भागे नहीं है।

वहीं मृतक 34 राहुल के पिता ने कहाकि वह हिमाचल में गांव में गए हुए थे। इस दौरान उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पिता ने कहाकि परिवार का फोन आया कि राहुल को गोली लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है, जिसके बाद वह तुरंत वापिस लुधियाना आ गए और पता चला कि राहुल की मौत हो गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत...

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मंडी स्थित द्वितीय...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड में 20 पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्तूबर को...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के बस्ती थाना में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा सोशल मीडिया...

Punjab News: गुंडागर्दी का हुआ नंगा नाच, वाहनों की टक्कर पर जमकर चले हथियार और पत्थर, 5 घायल, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के ओल्ड शाहपुर रोड पर चौक में पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल और स्कूटी की मामूली-सी टक्कर...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत के अवसर पर सदन ने पूर्व डिप्टी स्पीकर, पूर्व मंत्री...