AdvertisementPunjab Government
NationalShowroom में लगी भीषण आग, 8 स्कूटी और 2 बाइकें जलकर खाक,...

Showroom में लगी भीषण आग, 8 स्कूटी और 2 बाइकें जलकर खाक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः जिले के सदर कैंट थाना क्षेत्र में गोला बाजार में स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आग संचालक विमल यादव की सरला एंड संस ईवी स्कूटी शोरूम में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग की चपेट में एक बर्तन की दुकान भी आ गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

दमकल की 4 गाड़ियों की मदद से ही आग को करीब डेढ़ घंटे में पूरी तरह बुझा दिया गया। आग बुझ जाने के बाद बाकी 2 गाड़ियों की जरूरत नहीं पड़ी। कई स्कूटी और बाइकें जल गई हैं। आग लगने के दौरान कई फीट ऊंची लपटें उठी। दोनों दुकानों में लाखों का नुकसान हुआ है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग के अनुसार फायर स्टेशन हजरतगंज के वॉच रूम को सदर बाजार चौकी, कैंट के पीछे स्कूटी शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद एफएसओ के साथ फायर स्टेशन से 6 दमकल की गाड़ियां 15 मिनट के अंदर गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

टीम ने 4 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम किया। इस घटना में बगल में एक बर्तन की दुकान भी चपेट में आ गई। स्कूटी शोरूम में 8 स्कूटी और 2 बाइकें जलकर खाक हो गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शोरूम में बैटरियां भी रखी थी। आग के दौरान उनके ब्लास्ट होने की आवाज भी बाहर तक आ रही थी। स्थानीय दुकानदार श्रवण अग्रवाल ने बताया कि हम लोग दुकान में बैठे हुए थे। अचानक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। इसके बाद बैटरियों के दगने की आवाज आ रही थी। दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में काफी देर लगी। वरना आग को पहले ही बुझा लिया गया होता। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोग पानी की बाल्टियां लेकर जुट गए।

प्रारंभिक जानकारी में शोरूम की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानों में हुए नुकसान का आकलन किए जाने की जानकारी नहीं दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की बिजली काट दी गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को घटनास्थल से दूर रहने और भीड़ हटाने की अपील कर रहे हैं। सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। 4 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझ जाने के बाद बाकी गाड़ियों की जरूरत नहीं पड़ी। टीम ने कड़ी मशक्कत करके आग को अन्य दुकानों तक नहीं पहुंचने दिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

T-20 में New Zealand को हरकार India ने बनाया नया रिकार्ड

क्राइस्टचर्चः भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां...

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत लाखो की संपत्ति जब्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां...

Punjab News: गुरु नगरी पहुंची एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में हीरो पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026...

हरियाणा सरकार ने दवा परीक्षण सुविधाओं को अपग्रेड करने की मंजूरी दी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड, ब्लड...

Punjab News: MLA दिलजीत ग्रेवाल को लगा झटका, विधानसभा से सदस्यता रद्द

लुधियानाः जिले में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत...

T-20 में New Zealand को हरकार India ने बनाया नया रिकार्ड

क्राइस्टचर्चः भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां आज भारत का न्यूजीलैंड के साथ पहला टी-20 मैच था।...

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत लाखो की संपत्ति जब्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर...

Punjab News: गुरु नगरी पहुंची एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में हीरो पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 को बढ़ावा देने और युवाओं को हॉकी से जोड़ने के...

हरियाणा सरकार ने दवा परीक्षण सुविधाओं को अपग्रेड करने की मंजूरी दी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड, ब्लड बैंकों को मजबूत करने, जांच प्रयोगशालाओं की सुविधाओं में सुधार,...