AdvertisementPunjab Government
Nationalदूल्हे को दूध में दी नशीली गोली, लाखों के गहने और नगदी...

दूल्हे को दूध में दी नशीली गोली, लाखों के गहने और नगदी लेकर दुल्हन फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुबह आंख खुली तो दहाड़े मारकर चिल्लाया दूल्हा

अमरोहाः यूपी के अमरोहा में हसनपुर के गंगा चोली गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कुछ दिन पहले पहले नौजवान ने महिला से शादी की। महिला पहले से शादीशुदा थी, उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि एक महिला ने अपने जीवित पति को मृत बताकर दूसरी शादी की। शादी के दुल्हन बनकर महिला दोनों बच्चों को लेकर ससुराल पहुंची। लेकिन दुल्हन के मंसूबे कुछ और ही थी, जिन्हें दुल्हा और उसके घर वाले भांप नहीं पाए। शादी की रात दुल्हन ने दूल्हे को दूध में नशीली गोलियां देकर बेहोश कर दिया।

जिसके बाद घर में रखे 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने दो मासूम बच्चों के संग रफूचक्कर हो गई। सुबह जब दूल्हे को परिवार वालों ने जगाया तो उसके होश उड़ गए और वह दहाड़े मारकर चिल्लाने लगा। इसके बाद पीड़ित दिनेश कुमार थाने पहुंचा और पुलिस से न्याय और अपनी जीवनभर की कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

30 वर्षीय दिनेश ने बताया कि उसकी शादी की उम्र निकलती जा रही थी, लेकिन रिश्ता नहीं हो पा रहा था। उसके पास खेती की जमीन भी नहीं है और वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। इसी बीच गांव के दो लोगों ने उसे एक महिला के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिला के पति की मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद शादी की बात तय हो गई। जिसेक बाद उसने पड़ोसी गांव की एक महिला से शादी की थी।

महिला के दो बच्चे थे और उसे बताया गया था कि उसका पहला पति मर चुका है। दिनेश की यह पहली शादी थी। दूध पीने के बाद दिनेश गहरी नींद में सो गया। सुबह उठने पर उसे घर का सामान बिखरा मिला और दुल्हन गायब थी। ससुराल पहुंचने पर उसे पता चला कि महिला का पहला पति जीवित है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

T-20 में New Zealand को हरकार India ने बनाया नया रिकार्ड

क्राइस्टचर्चः भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां...

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत लाखो की संपत्ति जब्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां...

Punjab News: गुरु नगरी पहुंची एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में हीरो पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026...

हरियाणा सरकार ने दवा परीक्षण सुविधाओं को अपग्रेड करने की मंजूरी दी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड, ब्लड...

Punjab News: MLA दिलजीत ग्रेवाल को लगा झटका, विधानसभा से सदस्यता रद्द

लुधियानाः जिले में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत...

T-20 में New Zealand को हरकार India ने बनाया नया रिकार्ड

क्राइस्टचर्चः भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां आज भारत का न्यूजीलैंड के साथ पहला टी-20 मैच था।...

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत लाखो की संपत्ति जब्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर...

Punjab News: गुरु नगरी पहुंची एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में हीरो पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 को बढ़ावा देने और युवाओं को हॉकी से जोड़ने के...

हरियाणा सरकार ने दवा परीक्षण सुविधाओं को अपग्रेड करने की मंजूरी दी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड, ब्लड बैंकों को मजबूत करने, जांच प्रयोगशालाओं की सुविधाओं में सुधार,...