पठानकोटः विजिलेंस को उस समय एक सफलता हाथ लगी जब अमृतसर के रहने वाले एक होटल मालिक द्वारा थाना धार में स्थित एस एच ओ के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दी गई मिली। शिकायत के चलते विजलेंस अधिकारी ने बताया कि एसएचओ पठानकोट के विधानसभा हलका सुजानपुर में आते अर्थ पहाड़ी क्षेत्र धार थाने में तैनात था। वह पिछले कुछ समय से होटल में हुई वेटर और कुछ लोगों में लड़ाई झगड़े को लेकर होटल के मालिक पर भी मामला दर्ज करने की धमकियां दे रहा था।
ऐसे में जब मलिक ने बात की तो एसएचओ की ओर से मामला रफादफा करने के लिए 5 लाख की मांग की गई थी। जिसके बाद यह पूरा मामला ढाई लाख में तय हुआ और पहली किशत ₹100000 लेते समय होटल मालिक द्वारा विजिलेंस को दी गई। शिकायत के चलते विजिलेंस ने छापेमारी कर मौके पर 100000 रिश्वत के साथ काबू कर लिया। फिलहाल विजिलेंस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
इस बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर निवासी होटल मालिक ने कहा कि नाजायज मामला दर्ज करने को लेकर धमकी दी जा रही थी। इसे रफादफा करने के लिए 5 लाख की मांग की गई थी जो कि 250000 देना तय हुआ था। आज पहली किस्त ₹100000 के साथ विजिलेंस ने एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई उनके द्वारा की जा रही है।
