AdvertisementPunjab Government
PathankotPunjab News: एक लाख रुपए रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार

Punjab News: एक लाख रुपए रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जिले के धार ब्लॉक में विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी गुलशन कुमार को कथित तौर पर 1 एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले धार कलां स्थित एक होटल मलिक तथा कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में घायल व्यक्ति की ओर से मेडिकल करवाने के बाद शिकायत थाना में दर्ज करवाई गई थी।

सूत्र बताते हैं की थाना प्रभारी की ओर से इस मामले के निपटारे के लिए होटल मालिक को तंग परेशान किया जा रहा था और 2.5 लाख रुपए की मांग की गई थी। इसकी पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए दिए जाने थे। हालांकि इससे पहले ही विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर इंस्पेक्टर को रंगे हाथों काबू कर लिया। पठानकोट-डलहौजी हाईवे पर स्थित मधुबन होटल में सिगरेट की डिब्बी के रेट को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

होटल में आए ग्राहकों ने वेटर से सिगरेट की डिब्बी मंगवाई थी, जो बाहर से 90 रुपए में लाई गई थी। ग्राहकों ने 45 रुपए की डिब्बी के 90 रुपए मांगने का विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि ग्राहकों और वेटर के बीच मारपीट हुई। इस झड़प में सारटी निवासी ग्राहक लखविंदर कुमार घायल हो गए, जिन्होंने मेडिकल करवाकर धारकलां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

थाना धारकलां पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया था। अमृतसर निवासी व्यक्ति ने विजिलेंस को इस मामले में 5 लाख रुपए रिश्वत मांगने संबंधी शिकायत दी थी। बाद में सौदा 2.5 लाख रुपए में तय हुआ, जिसकी पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए देना तय हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता द्वारा पहली किस्त के 1 लाख रुपए देने के दौरान विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर एसएचओ गुलशन कुमार को उसके क्वार्टर से रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस अब मामले की आगे की कानूनी जांच में जुट गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मां-बेटे के Murder Case मे बहू गिरफ्तार,देखें वीडियो

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर: त्योहारों...

Punjab News: मां-बेटे के Murder Case मे बहू गिरफ्तार,देखें वीडियो

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राम नगर कॉलोनी की गली नंबर 4 में...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़ के आकाश नगर डाढ़ी भोला पीर स्थान में बालक दशहरा...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर...