अमृतसरः शहर के रामनगर कालोनी से एक बंद पड़े घर के अंदर एक मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय गौरव और 70 वर्षीय रितु के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने पुलिस टीम को सूचना दी कि पास वाले घर से तेज बदबू आ रही है। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत सूचना पाकर मौके पर पहुंची। जिसके बाद घर के अंदर प्रवेश कर देखा तो मां-बेटा का शव पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल के मोर्चरी घर भिजवा दिया।
घटना बारे एडीसीपी सिरिवेनेला ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम में पुलिस टीम को सूचना मिली थी। शाम करीब 4:30 बजे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच से पता चलता है कि उन पर किसी भारी या धारदार हथियार से हमला किया गया था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और गौरव की पत्नी की भूमिका पर भी शक जताया जा रहा है। जांच के हिस्से के तौर पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और समय का पता चल सकेगा।
