AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtऔसत से अधिक धान पैदावार भी खरीदेगी सरकार, 48 घंटे में होगा...

औसत से अधिक धान पैदावार भी खरीदेगी सरकार, 48 घंटे में होगा समस्या का समाधान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि किसी किसान के खेत में निर्धारित औसत से अधिक धान की पैदावार हुई है तो उसकी अतिरिक्त उपज की खरीद को लेकर किसान परेशान न हों। ऐसे किसान अपनी अधिक पैदावार का विवरण संबंधित मार्केट कमेटी के सचिव को लिखित रूप में दें।

कृषि मंत्री रविवार को सिरसा जिले की डबवाली, कालांवाली, रानियां और सिरसा अनाज मंडियों का दौरा कर खरीफ सीजन की फसल खरीद व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर धान खरीद, फसल के उठान, भुगतान, बारदाने, खाद तथा मंडियों में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि धान में निर्धारित 17 प्रतिशत तक नमी होने पर नियमानुसार खरीद की जा रही है। जे-फार्म कटने के बाद किसानों को उनकी फसल का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद के बाद फसल का उठान समय पर करवाया जाए तथा बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने डबवाली में किसानों से बातचीत में कहा कि किसानों के लिए सिंचाई के पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। किसानों को समुचित मात्रा में सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंडियों के दौरे और खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई हैं, ताकि किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधरः कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने...

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल, देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई में फायरिंग...

Kiren Rijiju ने विपक्ष पर किया पलटवार, बोले – ‘भारत में फ्रांस जैसी साजिश रची गई थी’

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने...

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित...

Jalandhar News पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधरः कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने ड्रग्स की समस्या समेत कई मुद्दों पर केंद्र पर तीखे...

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल, देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई में फायरिंग हुई है। जुहू में बाइक सवारों ने उन पर गोलीबारी...

Kiren Rijiju ने विपक्ष पर किया पलटवार, बोले – ‘भारत में फ्रांस जैसी साजिश रची गई थी’

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने देश में सत्ता परिवर्तन के लिए आह्वान करने वाले विपक्षी...

Punjab News: मां और बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, आसपास फैली सनसनी, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के रामनगर कालोनी से एक बंद पड़े घर के अंदर एक मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में शव...