मनोरंजन: अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत बीते दिन रायपुर में आयोजित ढोलिडा 2026 में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने जमकर गरबा भी किया। अब ऐसे में आज कंगना ने कोलकाता भगदड़ हादसा और छतीसगढ़ दौरे को लेकर अपनी राय रखी। बता दें कि ढोलिडा 2026 शहर के सबसे बड़े नवरात्रि रास गरबा आयोजनों में से एक हैं।
विपक्ष को लेकर बोली कंगना रनौत
कंगना रनौत ने इस दौरान सभी को अष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रायपुर में पहली बार गरबा में शामिल होने के अनुभव बहुत ही शानदार रहा। गुजरात से निकलकर गरबा अब पूरे देश में मशहूर हो रहा है जो एक अच्छी पहल है। वहीं विपक्ष की ओर से सत्ता परिवर्तन को लेकर दिए गए बयानों पर बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने कहा कि ऐसी गंदी हरकतें देश को लगातार यही याद करवाती है कि मजबूत नेतृत्व की कितनी जरुरत है।
आपने देखा है कि कल रात फ्रांस में क्या हुआ है वहां पर सब कुछ आग के हवाल कर दिया गया है। ऐतिहासिक इमारतों से लेकर दुकानों तक हर जगह लूटपाट हुई है। लोग यह सब देख रहे हैं कि मौजूद नेतृत्व की क्यों जरुरत है और हमें इस समय पीएम नरेंद्र मोदी की पहले से कहीं ज्यादा जरुरत क्यों है?
कोलकाता भगदड़ पर बोली कंगना
चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की घटना पर भी कंगना रनौत ने गहरी चिंता जताई। एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक बहुत ही दुखद घटना है। वहां पर भगदड़ मच गई। यह दिल तोड़ने वाली बात है कि इतने खुशी भरे त्योहार के मौसम में जब हर तरफ जश्न का माहौल है तब इतने सारे लोग गहरे दुख में डूब गए हैं। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रही हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि ऐसी जगहों पर न जाएं जहां पर भारी भीड़ लगी हो। आगे कई त्योहार आने वाले हैं। दशहरा और दीवाली भी बिल्कुल पास है।
