जालंधरः पंजाब के I.E.A.T. स्पेशल B.Ed. क्वालिफाइड टीचर्स यूनियन के राज्य अध्यक्ष राकेश कुमार ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन यूनियन ने अपने खून से लिखा। जिन्होंने मंत्री को सौंपा। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री को यूनियन की मांगों से अवगत करवाया, जिसका मंत्री ने आश्वासन दिया।
वहीं कैबिनेट मंत्री ने मौके पर यूनियन की मांगों को सुनते हुए चंडीगढ़ में बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को एक महीने के भीतर हल कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परमजीत कौर के साथ सुखविंदर कौर, इंदरजीत कौर, जोगिंदर सिंह और अन्य लोग मौजूद थे।
