AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtकृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को रोहतक स्थित अर्पण बौद्धिक बाल संस्थान एवं श्रवण मानसिक विकलांग वयस्क केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं तथा विशेष जरूरतों वाले बच्चों एवं वयस्कों को दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा तथा निदेशक मुकुल कुमार भी उपस्थित रहे।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी एवं अधिकारियों ने संस्थानों के सभी क्लासरूम, फिजियोथेरेपी यूनिट और वोकेशनल लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों एवं प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। बच्चों द्वारा तैयार की गई सुंदर ड्राइंग और आकर्षक कार्ड देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

मंत्री ने आमजन से अपील की कि वे इन संस्थानों में तैयार किए गए उत्पादों को खरीदकर विशेष बच्चों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें व्यावसायिक कौशल विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने संस्थानों में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन संस्थानों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि यहां रहने वाले बच्चों एवं वयस्कों को अनुकूल वातावरण में सीखने, अपनी क्षमताओं को विकसित करने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संस्थानों के कर्मचारियों ने भी व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब...

CM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य में...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल के निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया, जब काम...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब दौरे के दौरान जालंधर पहुंचे। जहां पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी...