चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अम्बेडकर धर्मशाला रंगिया मंडी अम्बाला छावनी में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बतौर मुख्य अतिथि यहां पर लगाए गए चिकित्सा संबधी स्टालों का अवलोकन किया। शिविर के दौरान 980 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में लगातार 25 वर्ष बिना रूके, बिना थके एक भी छुट्टी लिए बगैर 25 साल कार्य करने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ये सेवा संकल्प अभियान चलाया गया है। जिसके तहत स्थान स्थान पर मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर भी लगे।
सेवा सेतु अभियान के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाए गए। इसके अलावा, स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक किया गया तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से आंगन मिलन कार्यक्रमों को चलाया गया, उसी के तहत आज रंगिया मंडी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था है, देश की ये चुनी हुई सरकार है, इस सरकार को रिजीम चैंज कहना, ये करोड़ों लोगों के मताधिकार से चुनी हुई सरकार है।
