मानसा: परविंदर सिंह झोटा की हत्या मामले को आज पांचवां दिन हो चुका है लेकिन अभी तक परिवार द्वारा झोटा का संस्कार नहीं किया गया। परिवार और संघर्ष कमेटी सीबीआई की जांच की मांग कर रहा है। वहीं मामले को लेकर प्रशासन भी अपना पूरा जोर लगा रहा है। परिवार को आश्वासन दे रहा है कि झोटा को इंसाफ मिलेगा।
वहीं पुलिस ने भी आरोपी अश्निनी कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रशासन द्वारा आरोपी के घर की तोड़फोड़ भी की गई। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पंजाब बंद के दौरान आरोपी की दुकान को आग भी लगा दी थी।
दूसरी तरफ आज पंजाब सरकार के विधायक डॉ. विजय सिंगला सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झोटा फायरिंग मामले में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। इस मौके पर सिविल सर्जन, डीसी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने घायलों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन आपके साथ खड़ा है। जितना भी ट्रीटमेंट होगा उसका सारा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों को जैसे ही पता चला सरकार के मंत्री और अफसर अस्पताल में पहुंचे है तो निहंग सिख इकट्ठे हो गए। उन्होंने इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार का नुमाइदा अस्पताल में न पहुंचे। इस दौरान निहंग सिख ने नारेबाजी भी की।
