AdvertisementPunjab Government
National39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची...

39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान….

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जोधपुर। राजस्थान के फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र में बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय मासूम भोमाराम को बचाने की तमाम कोशिशें आखिरकार नाकाम रहीं. करीब 39 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह 3:35 बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसे तत्काल एम्बुलेंस से लोहावट अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर छा गई. 15 अक्टूबर को बोरवेल में गिरा था मासूम जानकारी के अनुसार, फलोदी जिले की ग्राम पंचायत नौसर के अंतर्गत पूनिया की ढाणी में 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे 9 वर्षीय भोमाराम खेत में बने बोरवेल में गिर गया था. बोरवेल करीब 1050 फीट गहरा बताया जा रहा है और बच्चा लगभग 640 फीट की गहराई पर फंसा हुआ था।

बच्चे के ऊपर फंसा था भारी पत्थर रेस्क्यू अभियान के दौरान बचाव दल के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्चे से करीब 30 फीट ऊपर फंसा पत्थर था. पत्थर के कारण बच्चे तक पहुंचने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने में लगातार मुश्किलें आ रही थीं। लगातार असफल प्रयासों के बाद देसी जुगाड़ के विशेषज्ञ माधाराम सुथार और उनकी टीम ने मोर्चा संभाला. टीम ने लोहे के सरियों की मदद से विशेष जाल तैयार किया और काफी मशक्कत के बाद रास्ते में फंसे पत्थर को बाहर निकाला। आखिरकार रात 3:35 बजे बचाव दल ने मासूम को बोरवेल से बाहर निकाल लिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम का शव देखते ही बिलख उठे परिजन भोमाराम को बाहर निकालने की खबर से उम्मीद लगाए बैठे परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिलते ही गहरा सदमा लगा. मासूम का शव देखते ही परिजन विलाप करने लगे. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं. करीब 39 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन का अंत बेहद दुखद रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने इस विषय पर रखा सेमिनार

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंथन कार्यक्रम...

Jalandhar News: हॉट-सपॉट एरिया में CP और DC का एक्शन, नई मुहिम की शुरू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशा मुक्ति केंद्र में डिप्टी कमीशनर वरजीत...

Punjab News: लोगों का विश्वास धाराशाही हो रहाः सचिन पायलट, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब के गैंगस्टर पीड़ित परिवारों से रू-ब-रू होकर...

Punjab News: पूर्व सरपंच के कत्ल केस और 3.697 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने विशेष अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार करके...

परविंदर झोटा हत्याकांडः विधायक और डीसी ने अस्पताल में दाखिल घायलों का जाना हाल, देखें वीडियो

मानसा: परविंदर सिंह झोटा की हत्या मामले को आज पांचवां दिन हो चुका है लेकिन अभी तक परिवार द्वारा...

Meharchand Polytechnic College के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने इस विषय पर रखा सेमिनार

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने 'विद्यार्थी जीवन की...

Jalandhar News: हॉट-सपॉट एरिया में CP और DC का एक्शन, नई मुहिम की शुरू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशा मुक्ति केंद्र में डिप्टी कमीशनर वरजीत वालिया और पुलिस कमीशनर सतिंदर सिंह द्वारा चैकिंग की गई।...