AdvertisementPunjab Government
Maharashtra100 फीट गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा टैंपों, 3 की...

100 फीट गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा टैंपों, 3 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक घाट रोड पर तीर्थयात्रियों से भरा एक टेम्पो लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। टेम्पो के ढलान से नीचे गिरने के दौरान, पीछे खुले कार्गो हिस्से में बैठे बाबाराव ज्ञानोबा टेकाम (60), राहुल सुधाकरराव ठाकरे (25) और प्रीतम रामराव प्रधान (38) बाहर जा गिरे।

अधिकारी ने बताया कि ठाकरे और प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, टेम्पो के केबिन में बैठे चालक प्रतीक अरविंद अडकिने (26), दत्ता मनोहर मेश्राम (35) और यशवंत अरविंद पाटिल (25) को मामूली चोटें आईं और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि रस्सियों और क्रेन की मदद से टेम्पो और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उस वक्त हुआ, जब यवतमाल से तीर्थयात्रियों को ले जा रहा टेम्पो माहुर तहसील के केरोली घाट पर एक तीव्र मोड़ से गुजर रहा था।

हादसे का शिकार हुआ एक व्यक्ति फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। वह नवरात्रि के त्योहार के दौरान माहुर के एक मंदिर के दर्शन करके यवतमाल लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, टेम्पो घाट से नीचे उतर रहा था तभी सामने से आ रहा एक वाहन तेज गति से रॉन्ग साइड में आ गया। बताया जा रहा है कि उस वाहन की तेज हेडलाइट्स की वजह से टेम्पो चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया और टक्कर से बचने के लिए उसने टेम्पो को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की। मोड़ पर कोई मजबूत सुरक्षा दीवार या क्रैश बैरियर न होने के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और टेम्पो गहरी खाई में जा गिरा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत से सनसनी…

ग्रेटर नोएडा: यूपी में ग्रेटर नोएडा स्थित मकान से...

LoC के पास सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

कुपवाड़ाः जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) के पास...

एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत से सनसनी…

ग्रेटर नोएडा: यूपी में ग्रेटर नोएडा स्थित मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से...

लंदन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दूसरी तरफ एक-दो कॉकरोच को फेंक दो के लगे नारे, देखें वीडियो

ब्रिटेनः ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 16 अक्टूबर को भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत में मतदाता सूची के विशेष...

Punjab News: खुले में शराब पीने वालों पर निहंगों का एक्शन, डंडे मारकर खदेड़े, देखें वीडियो

लुधियानाः हुंदल चौक में शराब के ठेके के बाहर निहंग सिंहों ने खुले में शराब पी रहे लोगों पर...

LoC के पास सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

कुपवाड़ाः जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। कुपवाड़ा में...