गग्गूनाला के पास हादसे में बाइक सवार घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
ऊना,सुशील पंडित: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गग्गूनाला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में भवनीश हांडा निवासी अपर स्वाणा, डाकघर स्वाणा, तहसील जसवां, जिला कांगड़ा ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 10 से 10:15 बजे वह मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। जब वह गग्गूनाला से कुछ पीछे पहुंचा तो जोड़बड़ की तरफ से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने मोड़ पर उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में भवनीश के सिर और छाती पर चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
