AdvertisementPunjab Government
Nationalआकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी समेत परिवार के 3 लोगों की मौत,...

आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कासगंजः जिले के सहावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी और देवर की जान चली गई। तीनों खेत पर काम कर रहे थे, तभी वे बिजली की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान देवर नीरज (35), भाभी रामवती (36) और भतीजी कशिश (11) के रूप में हुई है। बताया गया कि आकाशीय बिजली गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने भी घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

गांव के लोगों ने बताया कि दोपहर के समय धूप तेज थी इसलिए नीरज ने गांव से करीब सौ मीटर दूर अपनी मक्का की फसल सूखने के लिए डाली थी। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने लगे तो उसने अपनी भाभी रामवती को मक्का की फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल लेकर साथ चलने काे कहा। नीरज की भतीजी कशिश भी दोनों के साथ चल दी। माैके पर पहुंचकर तीनों फसल को बचाने के लिए तिरपाल डालने लगे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए तीनों पास में पीपल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

इसी बीच बिजली की तेज गड़गड़ाहट हुई और उनपर बिजली गिर गई जिससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिवार के अस्पताल पहुंच गए। एसडीएम हर्षिता देवड़ा व सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Dhruv Rathee की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली के वकील ने Youtuber पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर ध्रूव राठी के खिलाफ पुलिस...

Jalandhar News: स्पेशल वाटर प्रूफ कलर से तैयार होगा 100 फीट रावण का पुतला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: विजयदशमी उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो...

राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष...

तिरंगा यात्रा से ठीक पहले CJP चीफ अभिजीत दीपके पुलिस ने हिरासत में…

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत...

लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरना जरूरी : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर...

Dhruv Rathee की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली के वकील ने Youtuber पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर ध्रूव राठी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। यह शिकायत दिल्ली के एक...

Jalandhar News: स्पेशल वाटर प्रूफ कलर से तैयार होगा 100 फीट रावण का पुतला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: विजयदशमी उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं 20 अक्टूबर को श्री महाकाली मंदिर दशहरा...

राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अनिवार्य है। उन्होंने...

तिरंगा यात्रा से ठीक पहले CJP चीफ अभिजीत दीपके पुलिस ने हिरासत में…

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है....