Gen Z प्रदर्शन पर CM ने घेरे PM, कहा- साढ़े 12 सालों में एक प्रेस वार्ता तो कर लें
जालंधर, ENS: नशे को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा गई। जहां मानसा में परमिंदर झोटा का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं झोटा केस को लेकर सीएम मान ने कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। इस केस में अगर कोई अधिकारी भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। इस मामले के बाद आज सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर करके केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह ने मौत को लेकर मुद्दा उठाया। वहीं आज फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया। सीएम मान ने कहाकि वह किसी तस्कर की हिमायत नहीं करते। तस्करों के खिलाफ आप सरकार द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे से बनाई गई काली कमाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इमारतों पर पीला पंजा चलाया गया। ऐसे में तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पंजाब पहले स्थान पर है।
सीएम मान ने कहाकि अमित शाह को पंजाबी लिखनी नहीं आती, यहीं से उन्हें मैसेज भेजा गया और उन्होंने कॉपी पेस्ट कर दिया। सीएम मान ने कहा कि 50 किमी. की रेंज बीएसएफ के पास है। पिछले 30 सालों से भाजपा की गुजरात में सरकार है, राजस्थान और हरियाणा में भाजपा की सरकार है। इन जिलों से नशा भारी मात्रा में नशा आ रहा है। ऐसे में भाजपा आरोप आप पर लगा रही है। उन्होेंने कहा कि पंजाब में 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा की सरकार थी। उस दौरान नशा कौन लेकर आया था। वहीं मजीठिया पर तंज कसते हुए कहा कि मजीठिया की गाड़ी मेें नशा भेजता था और उसकी पनाही कौन करता था, यही लोग करते थे।
ऐसे में अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पंजाब को बदनाम करने से पहले सोच लें कि इसमें हमारा क्या योगदान है। इसलिए उन्होंने यह पोस्ट लिखी थी। वहीं सीबीआई की रेड को लेकर कहा कि चुनाव समय पर आ रहे है, अब यह सिलसिला जारी रहेंगा। बंगाल, दिल्ली, हरियाणा बिहार, महाराष्ट्र में भी भाजपा ने यही किया था। सीएम मान ने कहाकि पंजाब के लोग खुद बता देंगे। पाकिस्तान से नशा आने पर कहा कि बीएसएफ केंद्र के अधीन है, ऐसे में वह नशे आने पर क्या कार्रवाई कर रहे है, उस पर जवाब दें। वहीं दिल्ली में जेन जी प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वह एक प्रेस वार्ता तो कर लें। उन्हें सत्ता में आए साढ़े 12 साल हो गए, पब्लिक के सवालों के जवाब तो वह दें दें। सीएम मान ने कहा कि वह एक दिन में 3-3 प्रेस वार्ता करते है।
