AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के LOI Sign

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वीडन के ऐतिहासिक दौरे के दौरान राज्य सरकार और स्वीडिश कंपनियों के बीच कुल 4000 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पर हस्ताक्षर हुए। इस महत्वपूर्ण यात्रा ने हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले हैं। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी साथ में उपस्थित रहे ।

दौरे के दौरान गुरुग्राम और स्टॉकहोम शहरों के बीच सिटी-टू-सिटी कोलैबोरेशन समझौता हुआ। दोनों शहर तकनीकी नवाचार, स्मार्ट सिटी समाधान, सतत शहरी विकास, ज्ञान-आदान-प्रदान और निवेश प्रोत्साहन के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। यह सहयोग दोनों शहरों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करेगा। सशक्त भारत-आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप हरियाणा सरकार ने 3000 करोड़ रुपये का बड़ा एलओआई साइन किया।

इसके अतिरिक्त रिटेल सेक्टर और वेयरहाउसिंग सेक्टर में 1000 करोड़ रुपये के एलओआई पर भी सहमति बनी। इन समझौतों से राज्य में आधुनिक वेयरहाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, रिटेल श्रृंखलाओं का विस्तार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में नए निवेश आने की उम्मीद है। यह समझौते हरियाणा में रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास, निर्यात वृद्धि और शहरी आधुनिकीकरण को नई गति प्रदान करेंगे। राज्य सरकार इन निवेशों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

कृषि उद्योग की तर्ज पर 6.60 रुपए से घटाकर 4.75 रुपए प्रति यूनिट की

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य...

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों...

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

चंडीगढ़: नवोदय विद्यालय समिति, जयपुर संभाग द्वारा जिला फतेहाबाद...

Imran Khan के भारत छोड़ने पर गर्लफ्रैंड Lekha Washington ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर का दिया साथ

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को 10 अक्टूबर को...

Punjab News: घर में घुसकर 2 दर्जन से अधिक लोगों ने की व्यक्ति से मारपीट, महिलाओं को निकाला बाहर, देखें वीडियों

फिरोजपुरः विधानसभा जीरा प्रकाश हलवाई चौक पर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 90 वर्षीय बुजुर्ग...

कृषि उद्योग की तर्ज पर 6.60 रुपए से घटाकर 4.75 रुपए प्रति यूनिट की

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य में...

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों तथा अन्य समान नीतियों के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों...

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

चंडीगढ़: नवोदय विद्यालय समिति, जयपुर संभाग द्वारा जिला फतेहाबाद के गांव खारा खेड़ी स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में...