AdvertisementPunjab Government
Nationalफैक्ट्री में सेहत विभाग की Raid, 892 किलो देसी घी, पाम ऑयल...

फैक्ट्री में सेहत विभाग की Raid, 892 किलो देसी घी, पाम ऑयल और 30 किलो क्रीम बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हापुड़ः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग ने मिठाई और हलवाई की दुकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। ऐसे में मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात करीब 10 बजे मोदी नगर रोड स्थित एक फैक्ट्री पर रेड की। इस दौरान फैक्टरी से करीब 9 क्विंटल तैयार मिलावटी देसी घी सीज किया। दरअसल, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के आदेश और डीएम कविता मीना के निर्देश पर यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई।

ग्राम अब्दुल्लापुर बसंत उर्फ फरीदपुर गोयना में मैसर्स श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स के नाम से फैक्ट्री संचालित हो रही थी। जांच के दौरान परिसर में करीब 892 किलो घी, एक टिन रिफाइंड पाम ऑयल और 30 किलो क्रीम बरामद की गई। मिलावट की आशंका पर टीम ने घी समेत 4 नमूने जांच के लिए लिए। विभाग ने करीब 5.34 लाख रुपये कीमत का 890 किलो घी और 14 लीटर रिफाइंड पाम ऑयल जब्त कर सीज कर दिया। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि फैक्ट्री में घी बनाने के उपकरणों, भंडारण के बर्तनों और प्रोसेसिंग एरिया में गंदगी मिली।

घी नॉन फूड ग्रेड प्लास्टिक ड्रमों में रखा गया था। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री संचालक को सुधार नोटिस जारी किया जाएगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान घी बनाने के उपकरणों, भंडारण के बर्तनों और प्रोसेसिंग क्षेत्र में गंदगी फैली मिली। घी को खाद्य पदार्थों के भंडारण के लिए अनुपयुक्त नान फूड ग्रेड प्लास्टिक ड्रमों में रखा गया था। विभाग की ओर से अस्वच्छ परिस्थितियों में सुधार के लिए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अब नमूनों की प्रयोगशाला जांच से घी की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Imran Khan के भारत छोड़ने पर गर्लफ्रैंड Lekha Washington ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर का दिया साथ

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को 10 अक्टूबर को...

इमीग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर फायरिंग….

तरनतारन।  विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले...

Meharchand Polytechnic College की स्टाफ बैडमिंटन टीम ने किया कॉलेज का नाम रोशन

प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने खिलाड़ियों को दी बधाई जालंधर...

Imran Khan के भारत छोड़ने पर गर्लफ्रैंड Lekha Washington ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर का दिया साथ

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके...

Jalandhar News: नशे पर पुलिस अधिकारी सूरी मर्डर केस को लेकर वित्त मंत्री ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर की महाराजा रणजीत सिंह अकेडमी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। जहां सीएम मान की...

Punjab News: श्री अकाल तख्त सचिवालय के बाहर रोके गए धर्मी फौजी, बलदेव सिंह ने जताया विरोध, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री दरबार साहिब सहित श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवायल में जत्थेदार से मिलने के लिए पहुंचे सिख...

इमीग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर फायरिंग….

तरनतारन।  विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले ऐतिहासिक कस्बे गोइंदवाल साहिब में फिरौती के लिए वाहेगुरु इमीग्रेशन...