AdvertisementPunjab Government
Nationalमां भगवती मंदिर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

मां भगवती मंदिर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बागेश्वर: उतराखंड में बागेश्वर जिले के बदियाकोट में मां भगवती के प्राचीन मंदिर में भीषण आग लग गई। आग से मुख्य मंदिर को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में चिंता है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मां भगवती मंदिर दानपुर घाटी के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। मंदिर अपनी पारंपरिक हिमालयी वास्तुकला और लकड़ी पर की गई बारीक नक्काशी के लिए जाना जाता था।

पत्थर और लकड़ी से बनी इसकी संरचना उत्तराखंड की पारंपरिक शिल्पकला की पहचान थी। श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना और मनौती मांगने के लिए पहुंचते थे। स्थानीय लोक मान्यताओं के अनुसार, मां भगवती ने इसी स्थान पर निशुम्भ नाम के दैत्य का वध किया था। इसी वजह से इस क्षेत्र को पहले ‘वधकोट’ कहा जाता था, जो बाद में बदियाकोट नाम से प्रचलित हुआ।

हालांकि, मंदिर की स्थापना की सटीक ऐतिहासिक तिथि दर्ज नहीं है। लोक मान्यताओं में इसे आदिकाल से जुड़ा माना जाता है। मंदिर में धार्मिक परंपराओं के तहत सल्पाती मेला, हर आठ साल में घर आंठियों और हर 12 साल में नंदकुंड उपजात यात्रा का आयोजन होता है। इन आयोजनों में कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में आग लगने से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचने की चिंता बढ़ गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भोग में शामिल होने आई महिला को ट्रक ने कुचला, मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः प्रताप चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो...

आ गई हवा में उड़ने वाली कार….

टेक्सास: क्या आपने कभी किसी कार को आसमान में...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के LOI Sign

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व...

Punjab News: भोग में शामिल होने आई महिला को ट्रक ने कुचला, मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः प्रताप चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ने सड़क पार करने...

आ गई हवा में उड़ने वाली कार….

टेक्सास: क्या आपने कभी किसी कार को आसमान में उड़ते, हवा में कलाबाज़ी खाते या फिर किसी विशाल सेमी-ट्रक...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने नशे और अवैध माइनिंग पर घेरे सासंद चन्नी और CBI और BJP, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाउस में आज कैबिनेट मंत्री व पंजाब प्रभारी अमन अरोड़ा पहुंचे।...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के LOI Sign

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वीडन के ऐतिहासिक दौरे के दौरान राज्य सरकार और...