नई दिल्ली… केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार ने इनके लिए दीवाली गिफ्ट के तौर पर बोनस का ऐलान किया है. मोदी सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 6,908 रुपये का नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस यानी एड-हॉक बोनस को मंजूरी दे दी है.
