AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: शिक्षिका मनीषा मौत मामले में 28 को आएगा बड़ा फैसला,...

Haryana News: शिक्षिका मनीषा मौत मामले में 28 को आएगा बड़ा फैसला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट में फाइनल बहस पूरी, पिता संजय कुमार बोले- इंसाफ के लिए हाईकोर्ट तक जाएंगे

पंचकूलाः हरियाणा के भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में आज सीबीआई कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को लेकर अदालत में अंतिम बहस पूरी हो गई। अब इस मामले में 28 अक्टूबर को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

दरअसल, शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले की जांच के बाद सीबीआई ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें मौत को आत्महत्या बताया गया था। हालांकि, मृतका के पिता संजय कुमार ने सीबीआई की इस रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध किया और अदालत में याचिका दायर की थी।

आज इसी याचिका पर सीबीआई और याचिकाकर्ता के वकील के बीच अंतिम बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें 28 अक्टूबर को आने वाले अदालत के फैसले पर टिकी हैं।

मृतका के पिता संजय कुमार का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है। उन्होंने पुलिस और सीबीआई की जांच में कई खामियां होने का आरोप लगाते हुए मामले में न्याय की मांग की है।

संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि अगर उन्हें इंसाफ के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा, तो वह पीछे नहीं हटेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 28 अक्टूबर को सीबीआई कोर्ट क्लोजर रिपोर्ट पर क्या फैसला सुनाती है? क्या मनीषा के परिवार को न्याय की उम्मीद मिलेगी या मामले में आगे कानूनी लड़ाई जारी रहेगी?

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...