AdvertisementPunjab Government
Panchkula400 घरों व झुग्गियों में पुलिस का एक्शन, 7 लाख की हेरोइन...

400 घरों व झुग्गियों में पुलिस का एक्शन, 7 लाख की हेरोइन व शराब सहित 3 संदिग्ध काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

25 संदिग्ध बाइक-कार जब्त

पंचकूलाः कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के सख्त निर्देशों पर पुलिस की टीमें ऐसे क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रख रही हैं, जहां बड़ी संख्या में किराएदार, बाहरी व्यक्ति तथा असामाजित तत्वों के होने की आशंका रहती है। इसी कड़ी में डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह तथा डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के नेतृत्व और एसीपी क्राइम अमन कुमार की अगुवाई में आज सुबह-सुबह पंचकूला के सैक्टर-14 थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और बुढ़नपुर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार इस अभियान में सैक्टर-14 थाना टीम, सैक्टर-16 चौकी टीम, एचएपी रिजर्व फोर्स, क्राइम ब्रांच की सभी टीमें, पीओ स्टॉफ और ट्रैफिक पुलिस समेत 11 टीमों के 115 जवानों ने 3 स्निफर डॉग्स की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और संभावित एनडीपीएस संबंधी गतिविधियों की गहनता से जांच की।

सर्च ड्राइव के दौरान हमारी टीमों ने 2 हेरोइन तस्करों को 25 ग्राम व 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये है। साथ ही एक अन्य शराब तस्कर को भी 18 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। 25 संदिग्ध वाहन कब्जे में लिए है, इसके साथ ही 6 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की किरयाना की दुकानों एवं पानवाड़ी प्रतिष्ठानों की भी तलाशी ली गई।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का सख्त संदेश: पंचकूला में अपराध करने वालों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराध की जड़ तक पहुंचकर उसे खत्म करना और अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करना पंचकूला पुलिस की प्राथमिकता है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर, व्यापक तलाशी अभियान और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून से बचने के लिए कोई भी अपराधी किसी भी क्षेत्र को सुरक्षित ठिकाना न समझे। हमारा संकल्प स्पष्ट है- अपराध पर प्रहार, नशा तस्करी पर वार और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति...

Punjab News: चुनावों से पहले झटका, मतदाता सूची से 13 लाख वोटरों के हटे नाम

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Association of Industries Madhya Pradesh की कार्यकारणी हुई घोषित

Yogesh Mehta बनें Chairman, संभाला President का पदभार मध्य प्रदेश:...

LPU के डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के लिए जल्द बंद होंगे Admission

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में डिस्टेंस और ऑनलाइन...

Punjab News: ASI Firing Case में 3 आरोपी गिरफ्तार, IG Bhullar ने किए खुलासे, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के...

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना के पिता अतर सिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन...

Punjab News: चुनावों से पहले झटका, मतदाता सूची से 13 लाख वोटरों के हटे नाम

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा झटका लगा। दरअसल, मतदाता सूचियों के विशेष...

Association of Industries Madhya Pradesh की कार्यकारणी हुई घोषित

Yogesh Mehta बनें Chairman, संभाला President का पदभार मध्य प्रदेश: इंदौर शहर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था Association of...

LPU के डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के लिए जल्द बंद होंगे Admission

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के अगस्त 2026 सेशन के लिए एडमिशन जल्द...