AdvertisementPunjab Government
MogaPunjab News: NRI के घर पर नौजवान ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

Punjab News: NRI के घर पर नौजवान ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा: जिले के बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव बुध सिंह वाला के एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां रणधीर सिंह के घर के गेट पर एक ड्राइवर ने फायरिंग कर दी। गोली मारने की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक जिस घर के बाहर फायरिंग हुई उस घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। इस घटना के दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

जानकारी साझा करते हुए डीएसपी बाघापुराना जसविंदर सिंह खैरा ने बताया कि पुलिस को 112 नंबर के जरिए गांव बुध सिंह वाला निवासी रणधीर सिंह के घर पर गोली चलने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फायरिंग रणधीर सिंह के साले के बेटे ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बच्चों के बीच प्रतिद्वंद्विता थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी कोटला राय सिंह वाला के रूप में हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल के साथ पिता-पुत्र सहित समेत 5 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार...

पंजावर में अगले वर्ष से शुरू होंगी एमबीए की कक्षाएं: मुकेश अग्निहोत्री

मियां हीरा सिंह स्टेट को ऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं...

भगवंत मान सरकार के लिए कर्मचारी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को...

राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज रोहड़ू के चंद्रनाहन...

प्रदेश में पीजी मेडिकल सीटों में की गई ऐतिहासिक वृद्धि

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी...

Punjab News: 2 हैंड ग्रेनेड, 13 पिस्तौल के साथ पिता-पुत्र सहित समेत 5 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे...

पंजावर में अगले वर्ष से शुरू होंगी एमबीए की कक्षाएं: मुकेश अग्निहोत्री

मियां हीरा सिंह स्टेट को ऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक केंद्र का निर्माण जल्द होगा पूरा ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री...

भगवंत मान सरकार के लिए कर्मचारी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को दोहराते हुए वित्त मंत्री एवं कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन हरपाल...

राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज रोहड़ू के चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को लोक भवन में चाय पर आमंत्रित...