जालंधर (Ens): एडवोकेट जे.पी. सिंह को जिला बार एसोसिएशन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए Executive Member का पदभार सौंप दिया है। इस नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए एडवोकेट जे.पी. सिंह ने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रतन दुआ, सचिव एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद, सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं एसोसिएशन के सदस्यों का उन पर विश्वास जताने और जिम्मेदारी सौंपने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।
उन्होंने The Income Tax Bar के एडवोकेट अनिल वर्मा, सीए राजेश कक्कड़, सीए आनंद चोपड़ा एवं श्री के. सी. सुमन, प्रधान एडवोकेट जी. एस. कालरा, सचिव सीए हरप्रीत सिंह लांबा, सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों का उनके नामांकन में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
एडवोकेट जे.पी. सिंह ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने तथा बार और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सकारात्मक योगदान देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कानूनी पेशे की गरिमा बनाए रखने तथा बार के कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाने की वचनबद्धता भी दी है।
