AdvertisementPunjab Government
Nationalसरपंच की स्कॉर्पियों के तहखाना में 1.29 करोड़ बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें...

सरपंच की स्कॉर्पियों के तहखाना में 1.29 करोड़ बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर में ग्राम बरखेड़ा उदा में पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो-N से 1.29 करोड़ नकद जब्त किए हैं। यह पैसा सरपंची की घर में खड़ी गाड़ी से बरामद किया गया। गाड़ी की बॉडी के अंदर खास तौर पर बनाए गए गुप्त खानों में छिपाकर रखा गया था। इस मामले में एक गांव के सरपंच समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में ग्राम बरखेड़ा उदा के सरपंच भवानीशंकर मीणा सहित उत्तर प्रदेश के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब नकदी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मुखबिर की सूचना पर विशेष टीम ने दी दबिश। इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

मंदसौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम के सरपंच भवानीशंकर मीणा के घर उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति बिना नंबर की स्कॉर्पियो-एन कार से पहुंचे हैं। कार घर के पीछे बने बाड़े में खड़ी है। सूचना में यह भी बताया गया कि कार में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित रकम होने की आशंका है, जिसे विशेष तरीके से छिपाया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की विशेष टीम ने सरपंच भवानीशंकर मीणा के निवास पर दबिश दी। मौके पर बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो-एन कार और तीन व्यक्ति मिले।

पुलिस ने सरपंच भवानीशंकर मीणा के साथ उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद इस्लाम और सूर्य प्रकाश को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने कैश को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस तीनों को लेकर शामगढ़ थाना पहुंची। इसके बाद कार की गहन तलाशी के लिए मैकेनिक को बुलाया गया। मैकेनिक की मदद से कार की बॉडी खुलवाकर जांच की गई तो उसके भीतर बनाए गए गुप्त स्थानों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई थी, इसका वास्तविक स्रोत क्या है और इसे कार में छिपाकर कहां ले जाया जाना था।

मामले में आयकर विभाग को भी सूचना दी जाएगी, ताकि नकदी के स्रोत और उससे जुड़े वित्तीय पहलुओं की जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस की पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। बता दें कि मध्य प्रदेश में सरंपच की सैलरी 4250 रुपए होती है। सरपंच बनने के बाद हर महीने यह राशि उन्हें भत्ता के रूप में दी जाती है। ऐसे में सवाल है कि मामूली सैलरी वाले सरपंच के घर पर इतनी बड़ी राशि लेकर लोग क्यों आए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने आईआईएएस में ‘कांगड़ा कलम’ कला दीर्घा का किया लोकार्पण

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित भारतीय...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया स्पीति का दौरा, इलाकावासियोें को दी सौगात

शिमला: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र स्पीति में...

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी...

15 दिसंबर तक राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के मामलों की पेंडेंसी शून्य करें अधिकारी : DC

निशानदेही, तकसीम और इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र...

राज्यपाल ने आईआईएएस में ‘कांगड़ा कलम’ कला दीर्घा का किया लोकार्पण

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), राष्ट्रपति निवास, में आयोजित डायमंड जुबली...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया स्पीति का दौरा, इलाकावासियोें को दी सौगात

शिमला: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र स्पीति में विकास की संभावनाओं को नई दिशा देने और स्थानीय लोगों...

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा...