AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtहरियाणा में अब तक 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद

हरियाणा में अब तक 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन के दौरान धान की सरकारी खरीद तेजी से जारी है। राज्य की खरीद एजेंसियों ने अब तक 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है और किसानों को 1,221 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। गौरतलब है कि सामान्य श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज धान खरीद की समीक्षा करते हुए मंडियों में धान की आवक, खरीद, उठान, किसानों को भुगतान तथा खरीद प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रगति का जायजा लिया।

समीक्षा बैठक में फसल खरीद के पूरे सीजन के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, खरीद एजेंसियों, मंडी अधिकारियों, ढुलाईकर्ताओं और चावल मिल मालिकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। साथ ही समुचित उठान व्यवस्था बनाए रखने, पारदर्शी तुलाई एवं नमी की जांच तथा खरीद से संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

जिलावार समीक्षा में कई जिलों में खरीद प्रक्रिया उत्साहजनक रही। आवक के मुकाबले नीलामी के अनुपात में कुरुक्षेत्र 88.2 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि यमुनानगर में यह अनुपात 81.8 प्रतिशत और अंबाला में 80.7 प्रतिशत रहा। राज्य का औसत 74.7 प्रतिशत दर्ज किया गया।

नीलामी के मुकाबले खरीद के अनुपात में पंचकूला 93.7 प्रतिशत के साथ आगे रहा। कुरुक्षेत्र में यह अनुपात 92.4 प्रतिशत और कैथल में 90.9 प्रतिशत रहा। अंबाला में 89.3 प्रतिशत, यमुनानगर में 85.4 प्रतिशत और करनाल में 78.5 प्रतिशत अनुपात दर्ज किया गया, जबकि राज्य का औसत 86 प्रतिशत रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी...

15 दिसंबर तक राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के मामलों की पेंडेंसी शून्य करें अधिकारी : DC

निशानदेही, तकसीम और इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र...

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में PTA का गठन, मुनीश कुमार बने प्रधान

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा...

15 दिसंबर तक राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के मामलों की पेंडेंसी शून्य करें अधिकारी : DC

निशानदेही, तकसीम और इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर, भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने के निर्देश ऊना,सुशील...

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम...