AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtउत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनके कार्यों को सम्मान देने के लिए वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं से 5 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

श्रुति चौधरी ने कहा कि अनेक महिलाओं ने सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण, प्रशासन, उद्यमिता, खेल, पंचायती राज और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसी महिलाओं के योगदान को पहचान देना, उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना और अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार तथा बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, लाइफटाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये तथा उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं की श्रेणी में 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

श्रुति चौधरी ने पात्र महिलाओं से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं। पुरस्कारों से संबंधित पात्रता शर्तें, विस्तृत दिशा-निर्देश तथा आवेदन प्रक्रिया विभाग की वेबसाइट https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav पर उपलब्ध हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी...

15 दिसंबर तक राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के मामलों की पेंडेंसी शून्य करें अधिकारी : DC

निशानदेही, तकसीम और इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र...

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में PTA का गठन, मुनीश कुमार बने प्रधान

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में...

हरियाणा में साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा को डिजिटल रूप से सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा...

15 दिसंबर तक राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के मामलों की पेंडेंसी शून्य करें अधिकारी : DC

निशानदेही, तकसीम और इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर, भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने के निर्देश ऊना,सुशील...

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम...