ChandigarhPunjab News: कांग्रेस के 2 गुटों को लेकर Raja Warring का आया...

Punjab News: कांग्रेस के 2 गुटों को लेकर Raja Warring का आया बयान, BJP पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः लुधियाना में 19 जून को वेस्ह हलके की सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। वहीं आज चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिदंर सिंह राजा वडिंग ने मीडिया से बात की। जहां उन्होंने बताया कि 4 जून को राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे है। इस दौरे से पहले राजा वड़िंग ने आज पार्टी के सभी हलका समन्वयकों की बैठक बुलाई है। वडिंग ने कहा कि 23 जुलाई तक संगठन ढांचे को बनाने की प्रक्रिया राहुल गांधी द्वारा की जाएगी। यह बैठक सुबह पंजाब कांग्रेस भवन में होगी। इस दौरान वह जहां राज्य में चल रही संविधान बचाओ यात्रा और अन्य स्थितियों पर फीडबैक लेंगे, वहीं आने वाले दिनों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को कैसे घेरा जाए, इस पर रणनीति बनाई जाएगी।

लुधियाना उपचुनाव को लेकर वडिंग ने कहा कि इस सीट पर उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है। वह सीट पर बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें स्विजरलैंड भेजने का जल्द काम किया जाएगा। जाखड़ को लेकर कहा कि वह पहले कांग्रेस में रहकर पार्टी को खत्म करने की साजिश रची थी, उस तरह की आज भी साजिशे चल रही है। वडिंग ने माना कि उनके चुनाव के दौरान वेस्ट हलके में 17 हजार वोट से हार मिली थी, लेकिन इस बार भाजपा का 7 हजार वोट पर निपटारा कर दिया जाएगा। वहीं लुधियाना में भाजपा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि सिंदूर पर केवल महिला के पति का हक है।

ऐसे में इस बार भाजपा को इस चुनाव में वोट मांगने पर खामियाजा भुगतना पड़े। वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि इस घटना में भारत का कितना नुकसान हुआ है, अभी तक किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदोस्तान की फौज ने पाकिस्तान का मुहंतोड़ जवाब दिया है। लेकिन अगर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अगर लुधियाना में वोट मांगी गई तो उनका जवाब लोग जरूर देंगे। जाखड़ को अजगर कहते हुए कहाकि वह कांग्रेस पार्टी में बैठा था और अब तक पिछले साढ़े 3 साल से पार्टी भुगत रही है। वहीं पंजाब कांग्रेस भी अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी हुई है। संविधान बचाओ यात्रा के बहाने सभी दिग्गज नेता हलकों में जाकर जमीनी हकीकत को समझ रहे हैं। साथ ही पार्टी छोड़ चुके नेताओं की घर वापसी पर फोकस किया जा रहा है।

वहीं, पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग साफ कर चुके हैं कि मुश्किल समय में जो पार्टी के साथ खड़े थे, जिन्होंने खुद पर पर्चे दर्ज करवाए हैं, सरकार आने पर उन्हीं लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इस दौरान राजा वडिंग ने पार्टी को 2 गुटों में बंटने को लेकर कहा कि पार्टी में सभी नेता एक साथ है। इतना ही नहीं, लुधियाना उपचुनाव से पहले सारे सीनियर नेताओं को एक मंच पर लाने में पार्टी हाईकमान कामयाब रही है। इस दौरान पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद रहे। जाखड़ को चुनौती देते हुए वडिंग ने कहा कि जाखड़ किस सीट से चुनाव लड़ना चाहते वह उस जगह से उनके खिलाफ नामांकन भरेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: अकाली-भाजपा के गठबंधन पर पूर्व मंत्री कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Punjab News: भाजपा और अकाली पंजाब की भलाई के लिए एक साथ आईः तरुण चुघ

अमृतसरः गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर...

क्या Nvidia के CEO बने रहेंगे Jensen Huang? कंपनी ने वापसी को लेकर दिया हिंट

नई दिल्ली: अमेरिका चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान का अकाली-भाजपा गठबंधन पर आया बयान, देखे वीडियो

सुल्तानपुर लोधी: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश...

श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, शोपियां में पारा -4.1 डिग्री तक पहुंचा

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़...

Jalandhar News: अकाली-भाजपा के गठबंधन पर पूर्व मंत्री कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अकाली-भाजपा पार्टी का आज दिल्ली में स्थित...

Punjab News: भाजपा और अकाली पंजाब की भलाई के लिए एक साथ आईः तरुण चुघ

अमृतसरः गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी...

क्या Nvidia के CEO बने रहेंगे Jensen Huang? कंपनी ने वापसी को लेकर दिया हिंट

नई दिल्ली: अमेरिका चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग की कंपनी में वापसी को लेकर पहले ही...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान का अकाली-भाजपा गठबंधन पर आया बयान, देखे वीडियो

सुल्तानपुर लोधी: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में बड़ी...