जालंधरः दिन दहाड़े लूट की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं थाना 7 के अधीन आते मीठापुर रोड से सामने आया है, जहां एक्टिवा सवार लुटेरे दातर के बल पर नौजवान से बाइक छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पार्वती स्कूल के बाहर लुटेरों ने दातर दिखाकर नौजवान से बाइक छीन ली। लुटेरे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए।
मामले में आज नए एंगल की सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें आरोपी सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर आते दिखते है, जिसके बाद पीड़ित के गर्दन पर दातर रख देते है। जिसके बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो जाते है और अपनी एक्टिवा वहीं छोड़ कर फरार हो जाते है।
बीते दिन मामले की जानकारी देते मोहम्मद उमर ने बताया था कि उसके भाई की मीठापुर में बुटिक की दुकान है। ऐसे में वह भाई अनवर मीठापुर बुटिक की दुकान पर सिलाई का काम करता है और वह काम के सिलसिले से दुकान पर जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में लुटेरे उससे हथियार के बल पर बाइक छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत थाना 7 की पुलिस को दे दी है। वहीं पीड़ित अनवर ने कहाकि वह केशवा नगर में रहता है और मीठापुर में अपनी बुटिक की दुकान पर जा रहा था। इस दौरान दो नौजवान एक्टिवा पर सवार होकर आए। जिसके बाद एक नौजवान ने दातर निकाल ली और उसे बाइक से उतरने के लिए कहा। जिसके बाद लुटेरे उससे दातर के बल पर बाइक छीनकर फरार हो गए। अनवर ने कहा कि थाना 7 की पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
