AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: Scorpio सवार युवक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

Punjab News: Scorpio सवार युवक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की गई। गोली युवक की कमर में लगी है। घायल युवक खुद गाड़ी चलाकर घर पहुंचा, जिसके बाद परिजन उसे अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल लेकर गए। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

घटना 13 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे की है। युवक स्कॉर्पियो से अमृतसर जा रहा था। जब वह नया पिंड नहर के पास पहुंचा, तो कई गाड़ियों में सवार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हैप्पी माहल, मन्ना, राजकरण, गुरजीत सिंह खैहरा, करम सिंह और उनके 10 से 12 साथियों ने युवक के साथ मारपीट की।

युवक ने आरोपियों से बचने के लिए गाड़ी भगाई तो उन्होंने पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई गईं। एक गोली युवक की कमर में लगी। इसके बावजूद वह गाड़ी चलाकर घर पहुंचा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले में थाना झंडेर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने हैप्पी माहल, मन्ना, राजकरण, गुरजीत सिंह खैहरा, करम सिंह और 10 से 12 अज्ञात लोगों को नामजद किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 126(2), 190 और 191(3) के अलावा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होर्डिंग बोर्ड फाड़ने के दौरान करंट लगने से प्रदर्शनकारी की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः परविंदर सिहं झोटे की हत्या के मामले में...

Jalandhar News: प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई नोक-झोक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परमिंदर सिंह झोटा कत्ल केस को लेकर...

Punjab News: कपड़ा व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस ने कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया पर गोली चलाने...

Punjab News: पुलिस कस्टडी से 2 हवालाती हुए फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

लुधियानाः पुलिस कस्टडी से दो हवालाती पुलिसकर्मी को धक्का...

Punjab News: होर्डिंग बोर्ड फाड़ने के दौरान करंट लगने से प्रदर्शनकारी की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः परविंदर सिहं झोटे की हत्या के मामले में पंजाब बंद की कॉल के दौरान एक बड़ा हादसा सामने...

Jalandhar News: प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई नोक-झोक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परमिंदर सिंह झोटा कत्ल केस को लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे बंद कर दिया...

Jalandhar News: National Highway पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन, CP सतिंदर का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: परमिंदर सिंह झोटा कत्ल केस को लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे बंद करने का...

Punjab News: कपड़ा व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस ने कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया पर गोली चलाने और उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने...