अमृतसरः शहर के तरनतारन रोड पर एक पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट की घटना सामने आई है। जहां तरनतारन रोड पर लुटेरों द्वारा एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया गया। दरअसल, बाइक सवार लुटेरे पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने लगे। जिसके बाद लुटेरे कर्मियों से पैसे छीनकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से गोली भी चलाई। फायरिंग के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और लुटेरे कैश लेकर फरार हो गए।
Petrol pump पर Gun Point पर कर्मियों से नगदी लेकर लु टे रे फ रा र
#PetrolPumpRobbery #GunPointRobbery #CashLoot #CrimeNews https://t.co/2gxstaoZ9F— Encounter News (@encounternews2) October 14, 2026
लूट की यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लुटेरों की हरकतें सीसीटीवी तस्वीरों में कैद हो गई। घटना की सूचना पंप कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर कर्मी के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस द्वारा लुटेरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस प्रशासन से लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय देने की मांग की है।
