AdvertisementPunjab Government
MansaPunjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस मां खुलासा, लाखों रुपए ले रहे...

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस मां खुलासा, लाखों रुपए ले रहे दोषी, बोला | मुझे मार देंगे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः परमिंदर सिंह झोटा का आज गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं इस घटना को लेकर परिवार द्वारा धरना लगाकर कमेटी का गठन करने का ऐला किया गया है। दूसरी ओर एसएसपी ने 24 घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार करने का वादा किया है। उधर, सीएम भगवंत मान ने भी कत्ल केस को लेकर हाईलैवल मीटिंग बुला ली है। ऐसे में जल्द सभी जिलों के SSPs और DCs के साथ सीएम मान मीटिंग करेंगे।

वहीं परविंदर सिंह झोटा के कत्ल केस को लेकर मां का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। मां ने कहाकि परविदंर झोटा अक्सर कहता था कि लाखों रुपए दोषी ले रहे है और उसे मार देंगे। मां ने कहा कि जाते समय वह पांव छूकर गया और कहने लगा कि रोटी बनाकर रखें वह आकर रोटी खाएंगा।

बता दें कि मेडिकल स्टोर मालिक ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने वाले परमिंदर सिंह झोटा पर तीन गोलियां चलाईं, जिसके बाद दोनों लोगों को मानसा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परविंदर झोटा मेडिकल स्टोर पर आया और कहा कि सुबह कोई यहां से नशा लेकर गया है। उसे नशा किसने बेचा। इसको लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मेडिकल स्टोर मालिक ने झोटे को गोली मार दी। हत्या के बाद मेडिकल स्टोर को बंद कर मालिक वहां से फरार हो गया।

झोटा मानसा और पंजाब के अन्य इलाकों में कथित तौर पर मेडिकल नशा बेचने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले करते थे। हालांकि, कानून अपने हाथ में लेने और कुछ मामलों में कथित मारपीट के आरोप में पुलिस ने उन पर मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पंजाब के कई किसान संगठनों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उनके परिवार का साथ दिया और झोटा की रिहाई के लिए बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और धरने दिए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पिस्तौल-हैंड ग्रेनेड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः देहात पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Punjab News: परमिंदर झोटा कत्ल केस में DIG Harjeet का खुलासा, एक गिरफ्तार, परिवार किया डिटेन, देखें वीडियो

मानसाः परमिंदर सिंह झोटा का आज गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस मामले को लेकर डीआईजी हरजीत सिंह...

Jalandhar News: परमिंदर झोटा मर्डर और OSD घुम्मण केस में कैबिनेट मंत्री ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता स्वर्गीय कृष्णा तलवाड़ के रस्म क्रिया...

Punjab News: पिस्तौल-हैंड ग्रेनेड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः देहात पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और हैंड...

Punjab News: 50 दिनों से 80 फीट ऊंचे टावर पर डटे संघर्ष कमेटी के सदस्य, प्रशासन का मिला आश्वासन, देखें वीडियो

पठानकोटः डैम निर्माण के लिए अपनी जमीन देने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने से नाराज बैराज ओस्ती संघर्ष कमेटी...