AdvertisementPunjab Government
NationalRehman Baba Express के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत;...

Rehman Baba Express के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब में मंगलवार तड़के एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो जाने की बात सामने आई है। स्थानीय मीडिया ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुल्तान में शेर शाह ब्रिज के पास रहमान बाबा एक्सप्रेस के सभी 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। रेल हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर अस्पताल ले जाया गया, जबकि बचाव दल दुर्घटना स्थल पर तैनात है। एक यात्री ने बातचीत में कहा कि यह हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। ट्रेन कराची से पेशावर जा रही थी। रेस्क्यू 1122 (बचाव दल टीम) के अधिकारी मुहम्मद अरशद ने बताया कि इस घटना में 49 लोग घायल हुए हैं और बचाव अभियान चल रहा है।

ट्रेन ड्राइवर ने बताया कि ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। उन्होंने कहा कि सिग्नल क्लियर था, और जब मैं शेर शाह स्टेशन इलाके से गुजर रहा था, तो मुझे अचानक एक झटका महसूस हुआ। चेक किया तो यात्री कोच पटरी से उतर गए थे और पटरी से दूर पड़े थे। यह खौफनाक था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले एक साल में ट्रेन के पटरी से उतरने की कई घटनाएं हुई हैं, जो पाकिस्तानी रेलवे (पीआर) की ओर से बरती जा रही लापरवाही और ढुलमुल रवैए की तस्दीक करता है। 1 अक्टूबर को दो पैसेंजर ट्रेनें- शालीमार और पाकिस्तान एक्सप्रेस पटरी से उतरने के बाद बड़े हादसों से बाल-बाल बची थीं, जबकि गुज्जर खान के पास ट्रैक पर जाफर एक्सप्रेस के साथ भी एक छोटा हादसा हुआ।

वहीं अगस्त में यूसुफवाला कोयला ट्रेन फिरोजा रेलवे स्टेशन के पास लूपलाइन पर रेत के ढेर से टकराकर पटरी से उतर गई थी। उसी दिन मेन लाइन-1 पर झेलम जिले के काला गुजरान के पास एक पैसेंजर ट्रेन (रावल एक्सप्रेस) पटरी से उतर गई, जिससे रेल सेवा बाधित हुई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar ED की OSD राजबीर घुम्मन मामले में हुई एंट्री

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी...

Punjab News: पार्षद पर लगे गंभीर आरोप, सफाई कर्मचारियों से करवाया जा रहा घर का काम, देखें वीडियो

लुधियानाः म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के विपन कल्याण ने पार्षद...

Punjab News: 50 दिनों से 80 फीट ऊंचे टावर पर डटे संघर्ष कमेटी के सदस्य, प्रशासन का मिला आश्वासन, देखें वीडियो

पठानकोटः डैम निर्माण के लिए अपनी जमीन देने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने से नाराज बैराज ओस्ती संघर्ष कमेटी...

Punjab News: परमिंदर झोटा मामले में शव ले जाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण, भड़के समर्थक, देखें वीडियो

मानसाः परमिंदर सिंह झोटा का आज गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस मामले को लेकर एसएसपी ने अस्पताल...

Punjab News: 4.409 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.90 लाख की ड्रग मनी, 6 पिस्तौल और ड्रोन सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 10...

Jalandhar ED की OSD राजबीर घुम्मन मामले में हुई एंट्री

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन से जुड़े मामले में अब जालंधर प्रवर्तन निदेशालय...