AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: Anand Medical Store की दूसरी दुकान पर पुलिस और ड्रग...

Jalandhar News: Anand Medical Store की दूसरी दुकान पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की Raid, एक लाख गोलियां बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल अड्डा के पास स्थित आनंद मेडिकल स्टोर व प्रभजोत मेडकिल स्टोर की दुकान Guru Ramdas Pharma पर आज सुबह ड्रग इंस्पेक्टर अमित बांसल और पुलिस की टीम ने रेड की। जहां एसीपी आतिश भाटिया, एसएचओ संजीव सूरी, ड्रग इंस्पेक्टर अमित भाटिया ने बाप-बेटे को काबू करके 100 गोलियां बरामद की। जिसके बाद दूसरी दुकान पर रेड करके एक लाख स्पास की गोलियां पकड़ी गई। मामले की जानकारी देते हुए आतिश भाटिया ने कहा कि आनंद की एक ओर दुकान पर रेड करके एक लाख सपास की गोलियां बरामद की गई।

इस दौरान दुकानदार सेल के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। उन्होंने कहा कि सपास गोलियां एनडीपीएस एक्ट के अधीन नहीं आती, लेकिन ड्रग के लिए दवाई का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में दुकानदार एक लाख गोली बेचने का कोई रिकार्ड नहीं दिखा पाए। जिसके बा ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में दवाईयां सील कर ली गई है। वहीं जांच में सामने आया है कि आनंद के बेटे पर 2 मामले पहले से दर्ज है। जिसमें एक मामला 307 का है और दूसरा आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले एसीपी आतिश भाटिया ने बस्ती बावा खेल की दुकान पर नशीली गोलियां बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को दवाईयां लेने के भेजा। जहां दुकान से व्यक्ति एक हजार रुपए की नशीली दवाईयां लेकर आया। इस दौरान दुकान पर जब टीम द्वारा दबिश दी गई तो पता चला कि दुकानदार नशीली गोलियों को पत्ते ने निकालकर किसी अन्य डिब्बे में खुली गोलियां डालकर उसे बेच रहा था। ऐसे में ड्रग इंस्पेक्टर टीम के साथ 100 से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई थी। एसीपी ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को चिट्ठी लिखकर दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने की कवायद जारी की जा रही है और दुकान को सील किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पार्षद पर लगे गंभीर आरोप, सफाई कर्मचारियों से करवाया जा रहा घर का काम, देखें वीडियो

लुधियानाः म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के विपन कल्याण ने पार्षद...

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस पर CM Mann ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

चंडीगढ़ः पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के...

बस ने बाइक को मारी टक्कर, अस्पताल में मां ने तोड़ा दम; बेटा घायल, ड्राइवर फरार

सोनीपतः खरखौदा क्षेत्र में ड्रेन नंबर-8 के पास तेज...

Punjab News: पार्षद पर लगे गंभीर आरोप, सफाई कर्मचारियों से करवाया जा रहा घर का काम, देखें वीडियो

लुधियानाः म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के विपन कल्याण ने पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन...

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस मां खुलासा, लाखों रुपए ले रहे दोषी, मुझे मार देंगे, देखें वीडियो

मानसाः परमिंदर सिंह झोटा का आज गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं इस घटना को लेकर परिवार द्वारा...

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस पर CM Mann ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

चंडीगढ़ः पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के प्रमुख परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई। मंगलवार...

दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर SC में 15 को एक साथ होगी सुनवाई

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ...